पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 800 ग्राम अफीम और भारी मात्रा में शराब जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
पलामू: पुलिस ने अवैध अफीम एवं शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसमें अफीम तस्करी के आरोप में दो और शराब तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम की एक बड़ी खेप की तस्करी होने वाली है। सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान ऑटो में सवार दो व्यक्तियों के बैग से 800 ग्राम अफीम बरामद की गई। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
सूचित भुइयां, निवासी पथरा कला, पांकी थाना क्षेत्र, पलामू
कुलेंद्र भुइयां, निवासी रिमी रामपुर, लावालौंग, चतरा
पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की खेप को पंजाब के इलाके में तस्करी के लिए भेजा जाना था।
पानी के बिल के नाम पर शराब की तस्करी
वही एक अन्य मामले में सदर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि शराब की तस्करी पानी सप्लाई के इनवॉइस बिल के नाम पर की जा रही थी,जांच में सामने आया कि शराब की खेप रांची के लालपुर से खरीदी गई थी और इसे बिहार के औरंगाबाद जिले में तस्करी के लिए भेजा जा रहा था।फ़िलहाल पुलिस ने जब्त अफीम और शराब को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस मामले में पुलिस ने:
सरोज प्रजापति, निवासी ओरमांझी, रांची ,सुरेंद्र महतो, निवासी चान्हो को गिरफ्तार किया है।
DSP ने दी जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि अफीम की तस्करी पंजाब और शराब की तस्करी बिहार के इलाके में की जानी थी। शराब के साथ पानी सप्लाई का फर्जी इनवॉइस बिल रखा गया था। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
पलामू के छतरपुर में दामाद का तांडव, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी और साली गंभीर








