किसानों के लिए खुशखबरी: 3 फरवरी को लगेगा प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी,उत्कृष्ट किसानों को मिलेगा पुरस्कार

Share this:

किसानों के लिए खुशखबरी: 3 फरवरी को लगेगा किसान मेला सह प्रदर्शनी,उत्कृष्ट किसानों को मिलेगा पुरस्कार

गढ़वा: जिले के रमकंडा प्रखंड कार्यालय परिसर में आगामी 3 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को किसान मेला सह प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर प्रखंड प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इसकी जानकारी देते हुए शनिवार को बीटीएम पंकज दुबे ने बताया कि किसान मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, जैविक खेती, कृषि यंत्रों एवं सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी देना है। मेले के दौरान कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां किसानों को प्रत्यक्ष रूप से तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि किसान मेला में कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और आमदनी में सुधार होगा। साथ ही किसानों को राज्य एवं केंद्र सरकार की कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बीटीएम पंकज दुबे ने बताया कि किसान मेला में भाग लेने वाले किसान अपनी फसल उत्पाद को जड़ एवं फल सहित सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मेला स्थल पर लाकर पंजीकरण अवश्य कराएं। उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद लाने वाले किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी को लेकर रमकंडा क्षेत्र के किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। किसान इस आयोजन को नई तकनीक सीखने और अपने उत्पादों के प्रदर्शन का सुनहरा अवसर मान रहे हैं।

डंडा प्रखंड व मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता यथावत रखने की मांग, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score