रौशन पाठक की कार्यप्रणाली से झामुमो की छवि हो रही है खराब : नितेश सिंह

Share this:

रौशन पाठक की कार्यप्रणाली से झामुमो की छवि हो रही है खराब : नितेश सिंह

गढ़वा: झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि कुछ लोग झामुमो में रहकर माफियागिरी कर रहे हैं। जिससे पार्टी की बदनामी हो रही है। ऐसे लोगों को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपनी ही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र पाठक उर्फ रौशन पाठक पर हमला बोलते हुए कहा कि रौशन पाठक की लगातार शिकायतें मिल रही है। इनके द्वारा जमीन हड़पने, लोगों को धमकाने समेत अन्य अनैतिक कार्य किए जा रहे है। पीड़ित परिवार के लोग हमसे मिलकर गुहार लगा रहे है। इनके द्वारा लोगों कों गोली बंदूक चलाने की बात की जाती है तथा अभद्र व्यवहार किया जाता है। उनके इस कार्यकलाप के कारण लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। विभिन्न समाज के लोगों द्वारा अवैध रूप से जमीन कब्जा करने की शिकायत मिल रही है। इसकी शिकायत वह पार्टी नेतृत्व को करेंगे तथा उन पर कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने उन्हें इसलिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी ताकि क्षेत्र में बेहतर काम हो सके। मगर वह इसके विपरीत कार्य कर रहें हैं। ऐसे लोगों के कारण ही विधानसभा में पार्टी की हार हुई है। रंका निवासी व्यवसायी विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि रौशन पाठक उनका दुकान पर कब्जा कर लिए है। वहीं रंगदारी की मांग भी करते है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी किए है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रंका में जहां पर उनका दुकान है, उसका सभी तरह कागजात उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद रौंशन पाठक दुकान पर कब्जा कर लिए है। जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि उनका पांच डिसमिल जमीन है, लेकिन उक्त जमीन पर धर्मेन्द्र पाठक उर्फ भूंडुल पाठक काम नही करने दे रहे है। जबकि उक्त जमीन का सभी तरह का दस्तावेज उनके पास मौजूद है। मौके पर छोटू सिंह खरवार, कार्तिक पांडेय, आशीष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में झामुमो से जुड़े लोग उपस्थित थे।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पाठक उर्फ रौशन पाठक ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि नितेश सिंह जैसे लोगों की वजह से ही पार्टी को विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नितेश सिंह पार्टी में मनमानी कर रहे हैं।
रौशन पाठक ने कहा कि यदि उन्होंने किसी की जमीन पर कब्जा किया है तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर से बात कर नितेश सिंह द्वारा पार्टी को कमजोर करने की कोशिशों से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का बयान देने से पहले उनसे बातचीत करनी चाहिए थी, क्योंकि वह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं।

पलामू में दिल दहला देने वाली वारदात, डायन-बिसाही के शक में कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के 3 लोगों की गई बेरहमी से हत्या

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score