गढ़वा: रमकंडा में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Share this:

गढ़वा: रमकंडा में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना उस समय की है जब नाबालिग अपने घर में अकेली थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी अंकुश भुइयां मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया और नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसी दौरान पीड़िता की मां अचानक घर पहुंच गई, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

रमकंडा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और छापेमारी कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी दाहो गांव का है। ओर घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया था .

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इस कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score