Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

गढ़वा में कारवाई: बिना सीटीओ के चल रहा था क्रशर प्लांट, अस्थायी सील

Share this:

गढ़वा में कारवाई: बिना सीटीओ के चल रहा था क्रशर प्लांट, अस्थायी सील

मुकेश तिवारी, गढ़वा 

गढ़वा में बिना सीटीओ के पत्थर के अवैध खनन और उसके परिवहन के मामले पर एक क्रशर पलांट और पत्थर खदान को अस्थायी सील कर दिया गया. रंका अंचल के गासेदाग में संचालित विजय तारा इन्फ्राटेक पर कारवाई हो गयी.

जानकारी के अनुसार इस खदान और क्रशर प्लांट का 31 मई तक ही सीटीओ दिया गया था. बावजूद पत्थर का उत्खनन और क्रशर प्लांट से अवैध रूप से चिप्स ओर पत्थर की ढुलाई का मामला सामने आया था. जिसके बाद गढ़वा डीसी ने मामले में संज्ञान लिया. और रंका अनुमंडल पदाधिकारी मो. परवेज और अंचल अधिकारी शिवपूजन तिवारी ने मामले की संयुक्कोत रूप से जांच की. और विजय तारा कनट्रकशन को अस्थायी सील कर दिया गया.

हालाँकि रंका एसडीओ मो. परवेज ने बताया की उनके जांच में पलांट बंद पाया गया. और खदान से पत्थरों का उत्खनन भी बंद मिला. उन्होंने कहा की एक वाहन पर डस्ट मिला हुआ पाया गया है. जिसे वहीं पर जप्त करके रखा गया है. उन्होंने बताया की इस कारवाई के बाद सभी तरह के कागजात की जांच की जा रही है.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score