गढ़वा डीसी के आदेश पर हुई कारवाई, आरोपी अरबी शिक्षक का रमकंडा से तबादला

Share this:

गढ़वा डीसी के आदेश पर हुई कारवाई, आरोपी अरबी शिक्षक का रमकंडा से तबादला

मुकेश तिवारी, गढ़वा 

गढ़वा जिले के रमकंडा के हाई स्कूल में कलावा और गले से माला उतरवाने के मामले पर शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक कारवाई की है. गढ़वा उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्र के आदेश पर आरोपी अरबी विषय के शिक्षक मो. होमैदुल्लाह का तबादला कर दिया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश पत्र जारी कर आरोपी शिक्षक को उत्क्रमित उच्च विधालय मकरी भवनाथपुर में प्रतिनियुक्त किया है.

हालाँकि उनके वेतन का भुगतान प्रतिनियोजित विधालय से प्राप्त अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर मूल विधालय से होगा. आदेश पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विधालय में धार्मिक उन्माद जैसी स्थिति उत्पन्न होने और प्रशासनिक दृष्टिकोण का हवाला देकर यह कारवाई की है.

उल्लेखनीय है की रमकंडा के स्तरोन्नत उच्च विधालय में स्चूली बच्चों के हाथ में बंधा कलावा(रक्षासूत्र) और गले का लॉकेट उतरवने जैसे मामलों को लेकर बुधवार को अभिभावकों सहित विद्यार्थी परिषद् के लोग विधालय पहुंचकर हंगामा किया था.

बाद में प्रधानाचार्य द्वारा आश्वाशन के बाद लोग शांत हुए. वहीँ अभिभावकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारती ओर प्रधानाचार्य के नाम लिखित शिकायत कर अरबी शिक्षक को हटाने की मांग की थी.

इधर गढ़वा डीसी के आदेश पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एडीपीओ के नेतृत्व मे एक टीम विधालय पहुंचकर मामले की जांच कराई. हालाँकि जांच में अधिकारीयों को क्या मिला. अभी इसकी जानकारी अभी तक विभाग ने नहीं दी है

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score