Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

गढ़वा में बड़ा खुलासा: कैसरे हिन्द की जमीन पर नगर परिषद् ने बना दी गईं 84 दुकानें

Share this:

गढ़वा में बड़ा खुलासा: कैसरे हिन्द की जमीन पर नगर परिषद् ने बना दी गईं 84 दुकानें

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले से एक बड़ी प्रशासनिक अनियमितता सामने आई है। गढ़वा थाना के पास स्थित केसरे हिंद भूमि पर पार्क विकसित करने की जगह नगर परिषद द्वारा कथित तौर पर अनधिकृत रूप से 84 दुकानें बना दिए जाने का खुलासा हुआ है।

इस पूरे मामले का पर्दाफाश एसडीओ Sanjay Kumar की जांच रिपोर्ट में हुआ है, जिसे उपायुक्त Dinesh Kumar को सौंपा गया है।

एसडीओ की रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि—

संबंधित जमीन नगर परिषद की नहीं थी

केसरे हिंद भूमि का व्यावसायिक उपयोग कानूनी रूप से संभव नहीं है

इसके बावजूद वहां 84 दुकानें बना दी गईं

रिपोर्ट में कई गंभीर तथ्य भी सामने आए हैं। बताया गया कि 84 दुकानों के लिए सिर्फ 53 आवेदन प्राप्त हुए थे, फिर भी सभी दुकानों का आवंटन कर दिया गया। कई मामलों में एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों को दुकानें दिए जाने की बात सामने आई है।

इतना ही नहीं, जिन दुकानों को फुटपाथी दुकानदारों के पुनर्वास के नाम पर बनाया गया था, वे कथित तौर पर बड़े व्यापारियों, डॉक्टरों और आढ़तियों को आवंटित कर दी गईं। पीपीपी मॉडल का हवाला दिया गया, लेकिन वास्तविकता में दुकानों का सीधा आवंटन कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ ने नगर विकास विभाग से पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की सिफारिश की है। प्रशासनिक हलकों में इसे सार्वजनिक जमीन के दुरुपयोग का बड़ा मामला माना जा रहा है।

अब सवाल यही है —
क्या पार्क की जमीन पर दुकानें बनाकर हुए इस “खुले खेल” पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, या मामला फाइलों में ही दबकर रह जाएगा?

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score