Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

गढ़वा जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं

Share this:

गढ़वा जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं

गढ़वा:जिले के उपायुक्त दिनेश यादव ने समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुनते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन एवं बकाया मजदूरी भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। उपायुक्त ने सभी मामलों में शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सदर प्रखंड के करुवा खुर्द निवासी अमरेंद्र कुमार उपाध्याय ने पैक्स में बेचे गए धान का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में कल्याणपुर पैक्स में 52 क्विंटल धान बेचने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रमकंडा प्रखंड की हेवंती देवी ने नाली निर्माण में लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अधूरे निर्माण के कारण गंदा पानी और कचरा जमा हो रहा है, जिससे बदबू और गंदगी के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया है। इस मामले में सुमंत पांडे, राजीव रंजन पांडे, श्वेता पांडे एवं ग्राम पंचायत रमकंडा की मुखिया रंजू पांडे सहित अन्य ग्रामीणों ने भी आवेदन दिया।

वहीं बिशुनपुरा प्रखंड के पिपरी कला निवासी अख्तर अंसारी ने सरकारी आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बिना निर्माण के ही राशि की निकासी कर ली गई है, जिसमें पंचायत स्तर के कर्मियों की संलिप्तता बताई गई है।

एक अन्य मामले में चिनिया प्रखंड के हेताड़ कला निवासी रामपति कुंवर ने संपत्ति विवाद को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा किया गया है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

जनसुनवाई के दौरान अन्य कई लोगों ने भी अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score