गढ़वा: बड़गड़ में आदिवासी मौत मामले में एक्शन, शाखा प्रबंधक पर गढ़वा डीसी ने की कारवाई की अनुशंसा

Share this:

गढ़वा: बड़गड़ में आदिवासी मौत मामले में एक्शन, शाखा प्रबंधक पर गढ़वा डीसी ने की कारवाई की अनुशंसा

मुकेश/संतोष

गढ़वा: जिले के बड़गड़ प्रखंड के महुआटीकर के 75 वर्षीय आदिवासी रतन लकड़ा मामले में बड़ा एक्शन हो गया. जांच टीम की रिपोर्ट पर गढ़वा उपायुक्त ने सम्बंधित बैंक प्रबंधक पर कारवाई के लिए झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के महापबंधक रांची से अनुशंसा कर दी. जांच में परिजनों द्वारा लगाये गए आरोप आंशिक सत्य पाए गए.

इस कारवाई की सुचना उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्र ने मुख्यमंत्री को भी दी है. दरअसल दो दिन पहले पेशन की राशी नहीं मिलने से समुचित इलाज के अभव में आदिवासी रतन लकड़ा की मौत हुई. ओर आक्रोशित ग्रामीणों ने बैंक गेट के पास शव को रखकर धरने पर बैठ गए.

मामले ने जब तूल पकड़ा तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर संज्ञान लिया. ओर गढ़वा डीसी को जांच कर दोषियों पर कारवाई का आदेश दे दिया.

दो अधिकारीयों ने सोमवार को की जांच

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने रंका एसडीएम मो. परवेज और एलडीएम सत्यदेव कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी. दोनों अधिकारी बड़गड़ स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पहुंचे और मृतक के परिजनों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा बैंक कर्मियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली. जांच में मृतक के परिजनों ने पूरी कहानी बताई. ओर आरोप आंशिक सत्य पाए गए.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score