GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई

Share this:

गढ़वा: बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई

मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत विभाग ने किया खेल, वन विभाग ने की कारवाई

मुकेश तिवारी, रमकंडा

गढ़वा जिले के भंडरिया और बड़गड़ में विद्युत मेंटेनेंस के नाम पर बिजली विभाग ने दर्जनों हरे पेड़ को मशीन से काट दिया. GPL NEWS के फेसबुक प्लेटफ़ॉर्म में खबर पब्लिस होने के बाद वन विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी. दरअसल रमकंडा के विद्युत सब स्टेशन से भंडरिया और बड़गड़ सब स्टेशन तक 33 केवी विद्युत लाइन सप्लाई होता है. लेकिन पिछले कई वर्षों से मेंटेनेंस नहीं होने के कारण इस बार विद्युत विभाग ने रमकंडा से बड़गड़ तक 33 केवी विद्युत लाइन का मेंटेनेंस की योजना बनायी. इसके लिये विद्युत तार के संपर्क में आने वाले झाडी और पेड़ की टहनियों की सफाई की जानी थी.

लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारन पेड़ की टहनियों को हटाने की बजाय सीधे हरे पेड़ को मशीन के जरिये जड़ से ही काट दिया गया. पिछले एक सप्ताह से मेंटेनेंस के नाम पर सैकड़ों पेड़ों की कटाई होती रही. वनकर्मियों के अनुसार वन विभाग ने इसे रोकने के लिये मेंटेनेंस कार्य की निगरानी के लिये एक वाचर को नियुक्त किया. लेकिन वाचर की नियुक्ति होते ही मेंटेनेंस कर्मियों ने काम बंद कर दिया. फिर अचानक कार्य शुरू कर पेड़ों की कटाई कर दी गयी.

GPL NEWS पर पब्लिस खबर
GPL NEWS पर पब्लिस खबर

मुड़टंगवा मोड़ से बैरिया के बिच काटे गए हरे पेड़

जानकारी के अनुसार भंडरिया वन क्षेत्र के अधीन रमकंडा भंडरिया मुख्य मार्ग में बिराजपुर के मुड़टंगवा मोड़ से बैरिया सिरकी तक सड़क किनारे और जंगलों से होकर गुजरे 33 केवी विद्युत तार के निचे आने वाले दर्जनों हरे पेड़ों की कटाई मशीन के जरिये किया गया. स्थानीय ग्रामीण बताते हैं की महुआ, साल, असना और खैर जैसे इमारती पेड़ों की कटाई की गयी है. ग्रामीण रोजिद मंसूरी बताते हैं की गांव के दर्जनों लोग जंगल में महुआ चुनकर अपना जीवन यापन करते थे. लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर बिजली विभाग ने इन पेड़ों को जड़ से काट दिया.

वन विभाग ने काटे गये पेड़ों की शुरू की जांच

इधर मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी. भंडरिया वन क्षेत्र के वनपाल कमलेश कुमार, तुसार कुमार सहित अन्य वन कर्मियों ने काटे गये पेड़ों की गिनती, मापी और उसकी जप्ती की कारवाई शुरू कर दी गयी. बताया गया की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस मामले पर वन अधिनियम के तहत कारवाई होगी.

वन अधिनियम के तहत कारवाई हुई हैं: डीएफओ

इस संबंध में पूछे जाने पर गढ़वा दक्षिणी वन क्षेत्र के वन प्रमंडल पदाधिकारी इबिन बेनी अब्राहम ने कहा की मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच करायी गयी. काटे गये पेड़ों की जप्ती की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में विभाग, कांट्रेक्टर और नामजद संदीप गुप्ता, जोखन सिंह, राहुल कुमार और दो अन्य लाइनमैन पर वन अधिनियम के तहत कारवाई की गयी है.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score