Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

Garhwa Murder Case: देशी कट्टा और माओवादी कनेक्शन के साथ हत्या का खुलासा, अंधविश्वास में चली थी गोली

Share this:

Garhwa Murder Case: देशी कट्टा और माओवादी कनेक्शन के साथ हत्या का खुलासा, अंधविश्वास में चली थी गोली

गढ़वा: गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसमें देशी कट्टा, अवैध हथियार और माओवादी कनेक्शन एक साथ सामने आए हैंभवनाथपुरकेतार मुख्य मार्ग पर दुधमनिया घाट स्थित यात्री शेड में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसकी गुत्थी अब सुलझा ली गई है

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, एक 3.15 बोर का जिंदा कारतूस, एक 3.15 बोर का खाली खोखा, एक मोबाइल फोन और एक लूना वाहन बरामद किया गया है।

माओवादी कनेक्शन ने बढ़ाई गंभीरता

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में माओवादी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पर्चा साटने के दौरान सुरक्षा के नाम पर आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए गए थे। इसी हथियार का इस्तेमाल इस हत्या में किया गया।

अंधविश्वास बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सीता रजवार की बेटी की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। अंधविश्वास के चलते वह भवनाथपुर थाना क्षेत्र की ओझा-गुणी मानमति कुंवर के पास गया, जहां कथित तौर पर बताया गया कि घर के दक्षिण दिशा में रहने वाले व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र के जरिए उसकी बेटी की जान ली है। मृतक रूखी रजवार भी ओझा-गुणी से जुड़े काम करता था, जिससे आरोपी को यह भ्रम हो गया कि वही बेटी की मौत का जिम्मेदार है।

शराब के बाद यात्री शेड में गोली

इसी भ्रम में आरोपी मृतक को लूना वाहन पर बैठाकर ले गए। रास्ते में शराब खरीदने के बाद दुधमनिया घाट स्थित यात्री शेड पहुंचे, जहां शराब पीने के बाद देशी कट्टा से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अब इस मामले में माओवादी कनेक्शन, अवैध हथियारों के स्रोत और ओझा-गुणी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। ओझा-गुणी मानमति कुंवर पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुकी है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score