रांची: अमीन संघ के लंबित मांगों पर जल्द निर्णय ले सरकार, नहीं तो होगा उग्र आन्दोलन
रांची। झारखंड राज्य अमीन संघ ने अपनी वर्षों से लंबित पांच सूत्री मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग राज्य सरकार से की है। संघ की राज्यस्तरीय बैठक में पहले से सरकार को सौंपे गए मांगपत्रों का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया और लंबित मामलों पर नियमानुकूल कार्रवाई की मांग
दोहराई गई। झारखंड राज्य अमीन संघ की राज्यस्तरीय बैठक रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से पहले से राज्य सरकार को सौंपे गए पांच सूत्री मांगपत्र के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। संघ

ने सरकार से आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर अमीनों की सरकारी नियुक्ति सुनिश्चित करने, अमीनों को नॉन-टेक्निकल के बजाय तकनीकी श्रेणी में शामिल करने, सामान्य कार्य के अनुरूप सामान्य मानदेय लागू करने तथा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सरकारी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने की मांग दोहराई।
इस बैठक में अमीन संघ के प्रदेश सचिव सह गढ़वा जिले के रमकंडा अंचल में पदस्थापित अंचल अमिन अब्दुल सत्तर अंसारी ने कहा की सरकर ने उनकी मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया. तो राज्य अमिन संघ आन्दोलन करने पर बाध्य होगा.






