Breaking News
हरहे पंचायत में एसआईआर जागरूकता अभियान तेज, मुखिया ने शत-प्रतिशत फॉर्म भरने की अपील 18 वर्षों से सेवा दे रहे एमपीडब्ल्यू कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध, स्थायी समायोजन की उठाई मांग संदेह में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, पुलिस की तत्परता से बची जान,मछली पकड़कर लौट रहे थे दोनों युवक सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, जांच के बाद होगी कार्रवाई: सीओ अलग-अलग हादसों में छह की मौत: सड़क दुर्घटना, ट्रेन हादसा, कुएं में कूदकर आत्महत्या और कार्यस्थल हादसों से पसरा मातम स्कूल जाने का रास्ता बंद होने पर छात्रों ने किया चक्का जाम, तीन घंटे तक बाधित रहा बांदु-चुतरू मार्ग

मनरेगा में AI से लगेगी मजदूरों की हाजिरी, 23 फरवरी से देशभर में आंख-पुतली और फेस स्कैनिंग से होगी उपस्थिति

Share this:

मनरेगा में AI से लगेगी मजदूरों की हाजिरी, 23 फरवरी से देशभर में आंख-पुतली और फेस स्कैनिंग से होगी उपस्थिति

बाराबंकी (यूपी):विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली को देशभर में लागू करने का फैसला किया है। इसका सफल ट्रायल Barabanki में पूरा हुआ है। अब 23 फरवरी से कार्यस्थल पर मजदूरों की आंख की पुतली और चेहरे की स्कैनिंग से उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत यूपी में सिर्फ बाराबंकी जिले को चुना गया था, जहां नए वर्जन के NMMS ऐप से मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी कराई गई। इसमें श्रमिक को मोबाइल कैमरे के सामने खड़ा किया गया, चार–पांच बार पलक झपकते ही AI ने स्वतः फोटो कैप्चर की और मस्टर रोल में दर्ज विवरण से मिलान होते ही हाजिरी दर्ज हो गई।

इस पूरी प्रक्रिया की सीधी मॉनिटरिंग Ministry of Rural Development की तकनीकी टीम ने की।
22 जनवरी 2026 से जिले की 1155 में से 1053 ग्राम पंचायतों में ट्रायल चलाया गया, जहां रोजगार सेवक और मेट के मोबाइल में ऐप अपलोड कर ID-पासवर्ड जारी किए गए थे।

प्रतिदिन 23 से 24 हजार मनरेगा श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई। सफल प्रयोग के बाद बाराबंकी को देश का रोल मॉडल जिला घोषित किया गया है और यहां की कार्यप्रणाली, वीडियो व तकनीकी इनपुट केंद्र सरकार को भेजे गए हैं।

भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

पहले मस्टर रोल में 100 मजदूर दर्ज कर सिर्फ 40 से काम कराया जाता था, जिससे रोजाना बड़ी राशि का गबन होता था। AI आधारित हाजिरी प्रणाली से फर्जी नामांकन और भुगतान पर सीधी रोक लगेगी। अधिकारियों के अनुसार यह ट्रायल 22 जनवरी से चल रहा था और पूरी तरह सफल रहा।

अब 23 फरवरी से यह प्रणाली पूरे देश में लागू की जाएगी।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score