Breaking News
अलग-अलग हादसों में छह की मौत: सड़क दुर्घटना, ट्रेन हादसा, कुएं में कूदकर आत्महत्या और कार्यस्थल हादसों से पसरा मातम स्कूल जाने का रास्ता बंद होने पर छात्रों ने किया चक्का जाम, तीन घंटे तक बाधित रहा बांदु-चुतरू मार्ग विधायक के बयानों पर झामुमो नेताओं का पलटवार, विकास के मुद्दे पर घेरा अवैध संबंध बना हत्या की वजह: पत्नी और देवर ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पेड़ से लटकाया शव रमकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोक्सो आरोपी समेत 8 गिरफ्तार, अवैध गिट्टी लदा ट्रैक्टर भी जब्त गढ़वा: 85 किमी दूर भंडरिया बड़गड़ पहुंचे उपायुक्त, सीएचसी, एकलव्य विद्यालय व प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

विधायक के बयानों पर झामुमो नेताओं का पलटवार, विकास के मुद्दे पर घेरा

Share this:

विधायक के बयानों पर झामुमो नेताओं का पलटवार, विकास के मुद्दे पर घेरा

गढ़वा: झामुमो नेता सह पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह ने मंगलवार को चिनिया प्रखंड के बरवाडीह स्थित अपने आवास पर पार्टी नेताओं के साथ प्रेस वार्ता कर गढ़वा रंका विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विधायक विकास के मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल बयानबाजी कर रहे हैं।

बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह ने दावा किया कि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यकाल में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए, जिनमें डुमरिया में हाई स्कूल तथा खोनहर में मंदिर निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक विकास कार्यों में सहयोग करने के बजाय अनावश्यक विवाद और बयानबाजी में लगे रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने विधायक को विकास के लिए चुना है और जनहित के कार्यों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने सिजो गांव में हाथी के हमले से हुई मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जनप्रतिनिधियों को प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी विधायक पर कई आरोप लगाए।

प्रेस वार्ता में मौजूद झामुमो नेता अनिल कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि उनकी पार्टी सभी समाजों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों को अनावश्यक रूप से सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जाता है, जबकि विकास और जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना अधिक आवश्यक है।

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, सत्रोहन कुमार, मुखलाल यादव, कार्तिक पांडेय और दिलीप कुमार सहित अन्य नेताओं ने भी प्रेस वार्ता में भाग लिया। नेताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score