Breaking News
रांची: अमीन संघ के लंबित मांगों पर जल्द निर्णय ले सरकार, नहीं तो होगा उग्र आन्दोलन क्रशर प्लांट से 50 एकड़ खेती प्रभावित, पिंडरा के ग्रामीणों ने विधायक से लगाई न्याय की गुहार गढ़वा: रमकंडा के रोहित गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने बनाया सोशल मीडिया प्रशासक सालो जंगल में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या,10 दिन पहले बने थे पिता,तीन जिंदा कारतूस,दो खोखा और बाइक बरामद भंडरिया-बड़गढ़ मुख्य मार्ग पर सनसनी, सालों जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या; शव के पास मिली बाइक रमकंडा में अंचल दिवस आयोजित, भूमि विवादों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर हुआ निपटारा

गढ़वा में धान खरीद घोटाले पर बड़ी कार्रवाई : कर्मी निलंबित, पैक्स व फार्मर कंपनी की लाइसेंस रद्द करने का आदेश

Share this:

गढ़वा में धान खरीद घोटाले पर बड़ी कार्रवाई : कर्मी निलंबित, पैक्स व फार्मर कंपनी की लाइसेंस रद्द करने का आदेश

गढ़वा: जिले में धान अधिप्राप्ति (धान खरीद) में अनियमितता की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी कर्मियों पर दंडात्मक कदम उठाए हैं। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव के निर्देश पर संबंधित कर्मियों को निलंबित किया गया है, वहीं पैक्स एवं फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मामला गढ़वा एवं खरौंधी प्रखंड से जुड़ा हुआ है, जहां खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति में नियमों की अनदेखी किए जाने की शिकायत जन सुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त हुई थी।

गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया पैक्स में मिली गड़बड़ी

जांच के दौरान सामने आया कि दुबे मरहटिया पैक्स में किसानों से धान खरीद के समय प्रति क्विंटल 5 किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा था तथा तौल के नाम पर 20 रुपये प्रति क्विंटल वसूले जा रहे थे। पैक्स अध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

इसके बाद प्रशासन ने

पैक्स के कमीशन में 25 प्रतिशत कटौती का आदेश दिया

पैक्स की अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया

निगरानी में लापरवाही बरतने वाले जनसेवक भागीरथी रवि को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की

अनुपस्थित रहने पर कम्प्यूटर ऑपरेटर स्वेता कुमारी को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया

खरौंधी की सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी भी दोषी

जांच में यह भी पाया गया कि सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा भी किसानों से प्रति क्विंटल 5 किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा था। साथ ही बिना अनुमति धान क्रय केंद्र का स्थान बदलकर निजी मकान में संचालन किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है।

कार्रवाई के तहत—

कंपनी के कमीशन में 25 प्रतिशत कटौती का आदेश

कंपनी की लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

पंचायत सेवक कृष्ण कुमार को निलंबित किया गया

कम्प्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार गुप्ता को कार्यमुक्त करने का निर्देश जारी

 

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score