Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

जमशेदपुर में आधी रात एनकाउंटर: कैरव गांधी अपहरण कांड के तीन मुख्य आरोपी गोली लगने से हुए घायल,कार्बाइन समेत हथियार बरामद

Share this:

जमशेदपुर में आधी रात एनकाउंटर: कैरव गांधी अपहरण कांड के तीन मुख्य आरोपी गोली लगने से हुए घायल,कार्बाइन समेत हथियार बरामद

जमशेदपुर :जमशेदपुर में गुरुवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई,जब उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े तीन कुख्यात अपराधियों के साथ पुलिस की जोरदार मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई।

पुलिस के अनुसार,हथियारों की बरामदगी के लिए तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया गया था। इसी दौरान अपराधियों ने एक कांस्टेबल से कार्बाइन छीनकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें तीनों बदमाशों के निचले अंगों में गोली लगी।

थाना प्रभारी पर भी हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे

इस मुठभेड़ में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे पर भी अपराधियों ने गोली चलाई, हालांकि वे सुरक्षित बच गए। पुलिस ने कुल पांच राउंड फायरिंग की, जिससे तीनों आरोपी घायल हो गए।

घायल अपराधियों को कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घायल अपराधियों में गुड्डू सिंह,मोहम्मद इमरान,रमीज राजा शामिल हैं। तीनों आरोपी बिहार के गया और नालंदा जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में थे। इन पर अपहरण, फिरौती और संगठित अपराध जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

हथियार बरामद, नेटवर्क की जांच जारी

मुठभेड़ स्थल से कार्बाइन समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है। साथ ही झारखंड और बिहार में फैले नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जमशेदपुर से उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी का अपहरण कर लिया गया था। करीब 13 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद जमशेदपुर पुलिस ने उन्हें सकुशल मुक्त कराया था। इसके बाद से ही अपहरण गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सिटी एसपी ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score