Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

बूढ़ा पहाड़ के समग्र विकास को लेकर गढ़वा में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिए अहम निर्देश

Share this:

बूढ़ा पहाड़ के समग्र विकास को लेकर गढ़वा में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिए अहम निर्देश

गढ़वा: गढ़वा समाहरणालय सभागार में बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सोमवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड सरकार के वित्त, वाणिज्य-कर, योजना एवं विकास तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की।

बैठक में बूढ़ा पहाड़ एवं टेहरी पंचायत क्षेत्र के गांवों में पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई और कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को विभागीय समन्वय के साथ योजनाओं को तेज गति से लागू करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। लंबे समय तक उग्रवाद से प्रभावित रहा बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और यहां के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता है।

सड़क निर्माण को लेकर मंत्री ने विशेष निर्देश देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ क्षेत्र से जुड़े हिस्सों में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए स्वयं पहल कर आवश्यक एनओसी प्राप्त की जाएगी। साथ ही 2-3 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र भेजने को कहा गया।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हेसारपुर में उच्च विद्यालय खोलने तथा कुल्ही पंचायत में हेल्थ सब-सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मंत्री ने बकरी पालन, गाय पालन, दुग्ध उत्पादन और अंडा उत्पादन जैसे स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने की बात कही, ताकि ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो सके।

बैठक में पेयजल और बिजली व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की गई तथा हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत पेटी लगाने की व्यवस्था करने की भी बात कही गई।

बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी अधिकारियों को समन्वित प्रयास के साथ कार्य करते हुए बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score