विधायक प्रतिनिधि ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आर्थिक सहयोग, गरीब परिवार को सौंपी सहायता राशि
गढ़वा विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी के निर्देश पर रविवार को रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के ऊपर टोला निवासी मुंशी राम के नातिन के विवाह समारोह में रमकंडा विधायक प्रतिनिधि ज्ञान रंजन पांडेय उर्फ कल्लू पांडेय पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान कर विवाह की तैयारियों की जानकारी ली।
दोपहर करीब 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में शामिल होना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी हमेशा क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद एवं आम लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। विवाह जैसे सामाजिक अवसरों पर सहयोग करना सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

उन्होंने नवविवाहित जोड़े के सुखमय एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक की इस पहल की सराहना की।
इस मौके पर नन्दलाल राम, गोरख प्रसाद, दयानंद जायसवाल सहित कई ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।






