मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी

Share this:

मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी

रमकंडा: रामनवमी विवाद के बाद गढ़वा पुलिस मुहर्रम को लेकर रमकंडा में पूरी तरह एक्टिव मोड में है. इसके लिए एक सप्ताह पहले ही शुक्रवार को दोनों समुदाय के साथ रमकंडा थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की.

अनुमंडल पदाधिकारी मो. परवेज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, अंचल अधिकारी अनिल रविदास, बीडीओ संजय कोनगाड़ी, थाना प्रभारी मुकेश यादव सहित अन्य अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा की मुहर्रम में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. वहीं हाईकोर्ट के आदेश के तहत डीजे नहीं बजाने का निर्देश दिया. अनुमंडल पदाधिकारी मो. परवेज ने कहा की शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाएं.

पुलिस पूरी तरह से एक्टिव रहेगी. वहीं कानून वयवस्था से कोई समझौता नहीं होगा. बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी ओर से भी अधिकारीयों के पास कई तरह के सुझाव दिये. जिस पर अधिकारीयों ने आश्वाशन दिया. सुरक्षा वयवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने की बात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने कही.

मौके पर प्रकाश गुप्ता, सनोज प्रसाद, मुखिया श्रवण प्रसाद, श्रवण गौड़, अनिमेष दुबे, विपिन यादव, इम्तियाज अहमद, रोजिद मंसूरी, साजिद अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score