गढ़वा: रमकंडा के रोहित गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने बनाया सोशल मीडिया प्रशासक
रमकंडा: फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंडने संगठन की गतिविधियों एवं उचित मूल्य दुकानदारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार, प्रशासन, मीडिया एवं आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
संगठन के प्रदेश महासचिव ज्ञानदेव झा ने इस कार्य हेतु रोहित कुमार गुप्ता को संगठन का अधिकृत सोशल मीडिया प्रशासक मनोनीत किया है।

प्रदेश महासचिव ने बताया कि शीघ्र ही संगठन के आधिकारिक Facebook, X (Twitter) एवं Instagram पेज प्रारंभ किए जाएंगे। इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदेश एवं जिला स्तर के उचित मूल्य दुकानदारों की समस्याओं, मांगों, ज्ञापनों, बैठकों, संगठन की गतिविधियों तथा उपलब्धियों को नियमित रूप से साझा किया जाएगा, ताकि संगठन की आवाज़ सरकार, प्रशासन, मीडिया एवं आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँच सके।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं उचित मूल्य दुकानदारों से संगठन के आधिकारिक डिजिटल माध्यमों से जुड़कर संगठन की गतिविधियों को अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने में सहयोग करने की अपील की।
रोहित गुप्ता को जिम्मेवारी मिलने पर राशन डीलरों ने उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में मनीष कुमार, दिलीप चंद्रवंशी, मोजिबुल रहमान, सुषमा गुप्ता, दीपक गुप्ता, विजय बैठा, ओमप्रकाश गुप्ता, रामस्वरूप पासवान, रमेश प्रसाद, दिनेश लाल, भार्दुल यादव समेत अन्य डीलर के नाम शामिल है.






