Breaking News
अलग-अलग हादसों में छह की मौत: सड़क दुर्घटना, ट्रेन हादसा, कुएं में कूदकर आत्महत्या और कार्यस्थल हादसों से पसरा मातम स्कूल जाने का रास्ता बंद होने पर छात्रों ने किया चक्का जाम, तीन घंटे तक बाधित रहा बांदु-चुतरू मार्ग विधायक के बयानों पर झामुमो नेताओं का पलटवार, विकास के मुद्दे पर घेरा अवैध संबंध बना हत्या की वजह: पत्नी और देवर ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पेड़ से लटकाया शव रमकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोक्सो आरोपी समेत 8 गिरफ्तार, अवैध गिट्टी लदा ट्रैक्टर भी जब्त गढ़वा: 85 किमी दूर भंडरिया बड़गड़ पहुंचे उपायुक्त, सीएचसी, एकलव्य विद्यालय व प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

अलग-अलग हादसों में छह की मौत: सड़क दुर्घटना, ट्रेन हादसा, कुएं में कूदकर आत्महत्या और कार्यस्थल हादसों से पसरा मातम

Share this:

अलग-अलग हादसों में छह की मौत: सड़क दुर्घटना, ट्रेन हादसा, कुएं में कूदकर आत्महत्या और कार्यस्थल हादसों से पसरा मातम

गढ़वा: जिले एवं उससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में बीते दो दिनों के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटनाओं, ट्रेन यात्रा के दौरान महिला की मौत, कुएं में कूदकर आत्महत्या, कार्यस्थल हादसे और ट्रेन से कटने की घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।

हलिवंता के पास सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत

नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के हलिवंता गांव के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल, नगर ऊंटारी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रंका में युवक ने कुएं में कूदकर दी जान

रंका थाना क्षेत्र के चटकमान गांव में सोमवार देर रात 20 वर्षीय रंजन कुमार यादव ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सहायक अध्यापक राजकुमार यादव के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रेन यात्रा के दौरान महिला की मौत

रंका थाना क्षेत्र के वीरबांध गांव निवासी 40 वर्षीय शमीमा बीवी की ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह अपने पति इद्रीश अंसारी के साथ बिहार के डिहरी से श्रृंगार का सामान खरीदकर इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर लौट रही थीं। घटना के बाद गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर शव को ट्रेन से उतारा गया, जहां से परिजन उसे गांव ले गए।

रायगढ़ में कार्य के दौरान युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एक कंपनी में काम करने के दौरान खरौंधी प्रखंड के बैतरी गांव निवासी 19 वर्षीय रूपक यादव 30 मीटर ऊंचाई से गिर गया। गंभीर रूप से घायल रूपक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि वह परिवार के भरण-पोषण के लिए रायगढ़ में कार्यरत था।

जोधपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

कांडी थाना क्षेत्र के कांडी निवासी कामेश्वर मेहता के 25 वर्षीय पुत्र चंदीप कुमार मेहता की राजस्थान के जोधपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह घर लौटने की तैयारी में था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

नारायणपुर के पास एसयूवी दुर्घटना में युवक की मौत

गढ़वा-रंका मुख्य मार्ग पर नारायणपुर गांव के समीप सोमवार देर रात एक एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान से टकरा गई। हादसे में धंगरडीहा गांव निवासी स्वर्गीय राम प्यारे राम के 25 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार पासवान की मौत हो गई। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से उसे गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इन सभी घटनाओं के बाद संबंधित थाना पुलिस अपने-अपने स्तर पर जांच में जुटी हुई है। वहीं एक के बाद एक हुई इन दर्दनाक घटनाओं से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score