रमकंडा में नाबालिग की संदिग्ध मौत: जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Share this:

रमकंडा में नाबालिग की संदिग्ध मौत: जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

गढ़वा:जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के कुशवार गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग मनीसा कुमारी का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता सुनील साव की पुत्री मनीसा कुमारी की रविवार दोपहर घर में किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह घर से निकल गई और देर शाम तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बिराजपुर स्थित चुड़हारिन टॉड जंगल में एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ शव देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर रमकंडा थाना पुलिस रवी पटेल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score