Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

रमकंडा में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती, शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

Share this:

रमकंडा में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती, शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

गढ़वा:जिले के रमकंडा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में बाबा साहेब की 135वीं जयंती श्रद्धा,उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंगलवार की सुबह से ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

रमकंडा प्रखंड के कुशवार, हरहे, चपरी, ऊपर टोला, बरवा समेत कई गांवों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। “जय भीम” के नारों और उत्साहपूर्ण माहौल से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कुशवार गांव में मंगलवार की देर रात आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ झामुमो नेता नितेश कुमार सिंह, युवा नेता संजय छोटू, प्रमुख पति नंदलाल राम, मुखिया बिनोद प्रसाद, समाजसेवी बाबर मंसूरी, श्रवण गोड़, श्यामदेव सिंह, श्रवण सिंह,फिरोज मंसूरी एवं इंद्र देव सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद फीता काटकर दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में झामुमो नेता नितेश सिंह ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

वहीं हरहे गांव में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे देर रात तक माहौल उत्सवमय बना रहा।

कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी रही। सभी ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार और भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score