Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

श्री बंशीधर नगर में दर्दनाक सड़क हादसे: फोरलेन पर चार युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Share this:

श्री बंशीधर नगर में दर्दनाक सड़क हादसे: फोरलेन पर चार युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

गढ़वा/श्री बंशीधर नगर: फोरलेन सड़क पर शुक्रवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव के समीप हुई, जबकि दूसरी घटना बभनी गांव स्थित मिट्ठू जायसवाल के धर्मकांटा के पास हुई।

बताया जा रहा है कि बभनी गांव के समीप एक बाइक पर पांच युवक सवार होकर सगमा प्रखंड के कटहर गांव जा रहे थे। सभी युवक अपने दोस्त किशुन उरांव को उड़ीसा जाने के लिए ट्रेन पकड़ाने के बाद घूमने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय निवासी मिट्ठू जायसवाल ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान खरौंधी थाना क्षेत्र के सरपलिया गांव निवासी रघुनाथ उरांव के 16 वर्षीय पुत्र चंदन उरांव, पारस उरांव के 17 वर्षीय पुत्र मंतोष उरांव तथा धनेश्वर उरांव के 22 वर्षीय पुत्र सोनू उरांव की मौत हो गई।

वहीं मंगल उरांव के 20 वर्षीय पुत्र अखलेश उरांव की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

उधर दूसरी घटना जतपुरा गांव के पास हुई, जहां ठरकीया गांव निवासी कामेश्वर विश्वकर्मा के 36 वर्षीय पुत्र राजू विश्वकर्मा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि राजू विश्वकर्मा गढ़वा से काम कर लौट रहा था। इसी दौरान नींद आने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में सोनबरसा गांव निवासी उमा चंद्रवंशी के 18 वर्षीय पुत्र अतेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score