गढ़वा में अंचल ऑपरेटर का तबादला आदेश रद्द, 23 मई को अपर समाहर्ता ने किया था तबादला 

Share this:

गढ़वा में अंचल ऑपरेटर का तबादला आदेश रद्द, 23 मई को अपर समाहर्ता ने किया था तबादला

गढ़वा: अपर समाहर्ता के स्तर से किए गए छह कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्थानांतरण को रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने आदेश जारी कर दिया है।

डीसी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन की ओर से 14 मार्च को जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया था। वहीं दूसरी ओर तत्कालीन अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने छह कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति आदेशों को 23 मई को कर दिया गया था।

जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला स्थापना कार्यालय से 14 मार्च को जारी आदेश ही यथावत एवं मान्य रहेगा तथा उसी के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था संचालित होगी।

डीसी ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, स्पष्टता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि संबंधित कार्यालयों में कार्य निष्पादन प्रभावी ढंग से जारी रह सके।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score