Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक: शादी में जा रही महिला की मौत, दो गंभीर घायल

Share this:

पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक: शादी में जा रही महिला की मौत, दो गंभीर घायल

गढ़वा: जिले के भंडरिया-गोदरमाना मुख्य मार्ग पर सरइडीह गांव के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज निवासी सुदन राम की 43 वर्षीय पत्नी जमुनी देवी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, हादसे में घायल रामचंद्रपुर (छत्तीसगढ़) निवासी द्वारिका राम की पत्नी शकुंतला देवी तथा भंडरिया थाना क्षेत्र के जोनहीखाड़ गांव निवासी जेठु सिंह के पुत्र हरदेव सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस से बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर रामानुजगंज से भंडरिया की ओर आ रहे थे। सरइडीह गांव के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मृतका एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score